पेण्ड्रा – जिले के पेन्ड्रा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पत्नी के साथ अवैध संबंध होने की शंका में पति ने दोस्त के साथ मिलकर युवक के सिर पर पत्थर पटककर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया और मामले की जांच में लग गई है।
बताया जा रहा है की मामला पेन्ड्रा थाना क्षेत्र के मुरमुर गांव का है, जहां पर रहने वाला तेज नारायण पेन्द्रों रायपुर के बेसन फैक्टरी में काम करता था, जो लॉकडाउन के चलते वापस अपने गांव मुरमुर आया हुआ था. गांव के क्वारेंटाइन सेंटर में निर्धारित समय सीमा तक रहने के बाद शनिवार को वह अपने घर आया था।

मिली जानकारी के अनुसार तेज नारायण के पड़ोस में रहने वाला अरविंद पैकरा उस पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक किया करता था. और इस वजह से वह तेज नारायण से रंजिश रखता था. बुधवार शाम अरविंद और उसका दोस्त भगवान दास घर से कुछ दूर पर तेज नारायण के साथ बैठकर बात करने के दौरान उसे जमीन पर पटक दिया और उसके सिर पर पत्थर को पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों अरविंद और भगवान दास को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।



