कोंडागांव – बस्तर संभाग में हो रही लगातार बारिश के चलते किसान अपने अपने खेतो में धान बुआई में जुट गए हैं। आज छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम भी अपने खेत मे धान की रोपाई करते हुए नजर आईं, सांसद को इस तरह खेत मे रोपाई करते क्षेत्र के लोग देखते रह गए।
Read Also – कवर्धा के सेलून संचालक पाए गए कोरोना पॉजिटिव, 100 से अधिक लोग आये संपर्क में
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की राजसभा सांसद फूलोदेवी नेताम बुधवार को अपने गांव फरसगांव में खेत में धान रोपाई करते हुए नजर आईं। फूलोदेवी नेताम इन दिनों सरकार के निर्देशन के अनुसार कोरोना संक्रमण में घर में ही रहने का पालन करते हुए क्षेत्र के भ्रमण को स्थगित करते हुए घर मे रह कर ही लोगो की समस्याओं से अवगत होकर उन सभी लोगों का समस्या का निराकरण कर रहीं हैं।
Read Also – विधायक दल की बैठक आज, निगम मंडलों के अध्यक्षों की हो सकती आज शाम घोषणा, जानिये संभावित नाम
बीते दिनों की लगातार हो रही बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया है जिसके चलते किसानों के चेहरे खिल उठे हैं इसी के चलते राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम भी अपने खेत मे धान की रोपाई करने जुट गईं है। फूलोदेवी नेताम ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि किसानी उनका मूल पेशा है, खेतों में रोपाई, फसल की कटाई व मिसाई सभी काम वह बखूबी कर लेती हैं।
Read Also – पत्नी के साथ अवैध संबंध होने की शंका में पति ने दोस्त के साथ मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट
उन्होंने कहा कि मेरे सांसद बन जाने के बाद लोग मुझे रोपा लगाते देखकर अचंभित हैं, पर यह काम मैं बचपन से ही कर रही हूं। उन्होंने बताया कि सांसद चुने जाने से पहले विभिन्न पदों पर रहते हुए भी मैं कभी भी खेती के अपने मूल काम से पीछे नहीं हटी। साथ ही हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के किसान भाई जो दिन रात मेहनत कर के हमारे लिए अनाज उगाते हैं, जिसके लिए हमे उनका सम्मान करना चाहिए।