छत्तीसगढ़

बेटे की जिद पूरा करने आम के पेड़ पर चढ़े पिता की पेड़ से गिरने से मौत


बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र के ग्राम लखराम में रहने वाला युवक अपने बेटे के लिए आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान वह उंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार की सुबह वे गांव के बगीचे में लकड़ी काटने के लिए गए थे। इस दौरान उनका पांच साल का बेटा भी उनके साथ गया था , जिसके आम खाने की जिद पर वे पेड़ पर चढ़े थे और हादसे का शिकार हो गए। घटना का पता चलने पर स्वजन उसे लेकर आनन-फानन में रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां पर डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर शव को चीरघर में भेजा दिया गया । घटना की सूचना पर रतनपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

READ ALSO –

READ ALSO – यूनीपोल घोटाला मामले को लेकर विपक्ष ने शहरी सरकार को घेरना शुरू कर दिया , महापौर पर नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने लगाया आरोप

रतनपुर क्षेत्र के ग्राम लखराम में रहने वाले भागवत यादव रोजी मजदूरी करते थे। गुरुवार की सुबह वे गांव के बगीचे में लकड़ी काटने के लिए गए थे। उनके पीछे उनका पांच साल का बेटा भी बगीचे में पहुंच गया। वहां पर कुछ देर खेलने के बाद बालक ने आम खाने की जिद की। इस पर भागवत बगीचे के आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ने लगे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वे उंचाई से गिर गए।। घटना की सूचना पर रतनपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।



Related Articles

Back to top button