inh24उत्तर प्रदेशदेश विदेश

करवा चौथ पर पति ने नहीं दिलाई पत्नी को मैचिंग साड़ी और लिपस्टिक तो शिकायत लेकर पहुंची थाने

देशभर की महिलाएं आज अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखी हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश के चंदौली से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. चंदौली के सदर कोतवाली में मंगलवार को एक महिला अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए जा पहुंची. थाने पहुंचकर महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि वह करवा चौथ के लिए उसे मैचिंग की साड़ी, लिपस्टिक, चूड़ी और मेकअप का बाकी सामान नहीं दिला रहा है. इसलिए वह अपने पति को सजा दिलाना चाहती है।

साथ ही महिला ने शिकायत करते हुए कहा है उनके पति आए दिन उन्हें प्रताड़ित करते रहते हैं. वह कोई भी काम समय पर नहीं करते हैं. महिला की मानें तो जब घर में रसोई गैस खत्म हो जाती है, तो पति समय पर सिलेंडर लाकर नहीं देते हैं. वे उपले और लकड़ी पर खाना बनाने के लिए कहते हैं. महिला ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को बताया कि पति की इन हरकतों से वह तंग आ गई हैं और चाहती हैं कि पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई करे।

महिला की इस अजीबोगरीब शिकायत को सुनने के बाद वहां पर तैनात महिला पुलिसकर्मी सकते में आ गईं. हालांकि, बाद में महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाया और उनकी काउंसलिंग की. साथ ही उनके पति को भी फोन पर समझाया. इसके बाद महिला वापस अपने घर चली गई. इस बाबत चन्दौली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि एक महिला अपने पति की शिकायत लेकर आई थी. उनका कहना था कि उनका पति उन्हें मैचिंग की साड़ी, लिपिस्टिक और चूड़ी नहीं दिलवाता है. जिस पर महिला हेल्प डेस्क कर्मियों ने उसे समझा-बुझाकर घर वापस भेज दिया।

Related Articles

Back to top button