inh24छत्तीसगढ़

जबलपुर मेडिकल कॉलेज के 5 सीनियर छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज, जूनियर डॉक्टर की खुदकुशी मामले में बड़ी कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा के नगर पंचायत राहौद के होनहार जूनियर डॉक्टर भागवत देवांगन के सुसाइड के मामले में जबलपुर मेडिकल कॉलेज के 5 सीनियर छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ के चांपा के रहने वाले डॉक्टर भागवत भागवत ने 1 अक्टूबर को हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पूर्व में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मामले में संज्ञान में लेते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को चिट्ठी लिखकर रैगिंग की घटना की जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही थी।

Read Also – बाजार में बिक रहे देवी-देवताओं के चित्र लगे सामान, विरोध में उतरी शिवसेना

गौरतलब है कि राहौद के जूनियर डॉक्टर भागवत देवांगन, जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में आर्थोपेडिक में पढ़ाई कर रहे थे। यहां सीनियर्स, उन्हें लगातार रैगिंग करके प्रताड़ित कर रहे थे, और रैगिंग से परेशान होकर 1 अक्टूबर को हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। परिजन जूनियर डॉक्टर के शव को लेकर आए थे, अंतिम संस्कार के पहले परिजन और स्थानीय लोगों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया था।

Read Also – दुष्कर्म के आरोपी को जमानत दिलाने नाबालिग लड़की का शपथ पत्र देख जज भी हैरान, कोर्ट में हाजिर होने के दिए निर्देश

इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की चिट्ठी बाद जूनियर डॉक्टर भागवत देवांगन के परिजन के मन में न्याय की आस जगी थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुवे मेडिकल कॉलेज के 5 सीनियर छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button