inh24खेल जगत

आज से शुरू हो रहा महिलाओं का आईपीएल, सुपरनोवाज और वेलोसिटी के बीच पहला मुकाबला

पुरुषों के आईपीएल का मुकाबलों में क्वालीफाई टीमों का चुनाव हो चुका हैं और आज से महिलाओं के आईपीएल की शुरुआत होने जा रही हैं। पहला मुकाबला हरमनप्रीत कौर की सुपरनोवाज और मिताली राज की वेलोसिटी के बीच शाम 7:30 बजे से शारजाह में खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने के इरादे से उतरेंगी। भारतीय महिला क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़़ियों के अलावा इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की खिलाड़ी बुधवार से यहां शुरू होने वाले तीसरे महिला टी-20 चैलेंज में एक दूसरे के खिलाफ अपना कौशल और दमखम दिखाएंगे। इस टूर्नामेंट में चार मैच होंगे जिसमें तीन टीमें मौजूदा चैंपियन सुपरनोवाज, पिछले साल का उप विजेता वेलोसिटी और ट्रेलब्लेजर्स भाग लेंगी। ये तीनों टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी जिसके बाद नौ नवंबर को फाइनल होगा। टूर्नामेंट में श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की खिलाड़ी भी भाग ले रही हैं।

पिछले सीजन में दोनों बार सुपरनोवाज जीती

इससे पहले दोनों टीमें 2019 में 2 बार आमने-सामने आई थीं। लीग मैच में सुपरनोवाज ने वेलोसिटी को 12 रन से हराया था। वहीं, दोनों टीमों के बीच खेले गए फाइनल में सुपरनोवाज ने वेलोसिटी पर 4 विकेट से जीत दर्ज की थी।

 सुपरनोवाज में रोड्रिग्स और हरमनप्रीत टॉप स्कोरर

सुपरनोवाज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जेमिमा रोड्रिग्स पहले और हरमनप्रीत कौर दूसरे नंबर पर हैं। रोड्रिग्स ने 3 मैच में सबसे ज्यादा 123 रन बनाए हैं। वहीं, हरमनप्रीत ने 3 मैच में 98 रन बनाए हैं।

अनुजा और राधा टॉप विकेट टेकर

सुपरनोवाज के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अनुजा पाटिल और राधा यादव 3-3 विकेट के साथ पहले नंबर पर हैं। वहीं, पूनम यादव 2 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

वेलोसिटी में वाइट और मिताली टॉप रन स्कोरर

वेलोसिटी में डेनिले वाइट ने अपनी टीम के लिए 3 मैच में सबसे ज्यादा 89 रन बनाए हैं। इसके बाद कप्तान मिलाती राज का नंबर आता है, जिन्होंने 3 मैच में 69 रन बनाए हैं। वहीं, शेफाली वर्मा 3 मैच में 47 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं।

केर और शिखा टॉप विकेट टेकर

वेलोसिटी में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में एमीलिया केर पहले और शिखा पांडे दूसरे स्थान पर हैं। केर ने 3 मैच में 6 बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं, शिखा ने 3 मैचों में 2 विकेट अपने नाम किए हैं।

मौसम और पिच रिपोर्ट

शारजाह में आसमान साफ रहेगा। तापमान 22 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

दोनों खिताब सुपरनोवाज ने जीते

हरमनप्रीत की टीम सुपरनोवाज ने पिछले दोनों सीजन (2018, 2019) अपने नाम किए थे। पिछले सीजन में हरमन खुद टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल थीं। तीन मैचों में उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले थे। वहीं, वेलोसिटी पिछले सीजन में फाइनल में पहुंची थी।

Related Articles

Back to top button