inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – युवक की रक्तरंजित लाश मिलाने से मची सनसनी, खेत में पड़ा हुवा था शव

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले के डभरा क्षेत्र में पुलिस को युवक का शव मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक के गले में धारदार हथियार से हमला कर हत्या किया गया है। युवक की पहचान डभरा के वार्ड नंबर 6 का शाहरुख खान बताई जा रही है।

Read Also – छत्तीसगढ़ – बाघ की खाल हुई बरामद, 1 टीआई और 2 एएसआई भी शामिल होने से मचा हड़कंप

पुलिस ने मीडिया को बताया कि ग्रामीणों पर डभरा के बंधवा तालाब के पास एक युवक का रक्तरंजित शव पड़े होने की जानकारी उन्हें मिली थी। सूचना पर मौके पर जाकर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है. प्रथम दृष्टया गला रेत कर हत्या करना दिखाई दे रहा है. मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button