inh24छत्तीसगढ़

फिंगेश्वर में दो दंतैल हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात, बीते दिनों हाथियों ने कुचला था चौकीदार को, इलाके में दहशत

गरियाबंद जिले में इन दिनों दो दंतैल हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया हुवा है। मिली जानकारी के मुताबिक रात को फिंगेश्वर नगर में घुसे दो हाथियों ने धान की बोरियों को जमकर नुकसान पहुंचाया है। देर रात धान खरीदी केंद्र में गेट और दीवार को तोड़कर अंदर घुसे हाथियों ने धान की बोरियों को नुकसान पहुंचाया।

Read Also – छत्तीसगढ़ – बाघ की खाल हुई बरामद, 1 टीआई और 2 एएसआई भी शामिल होने से मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक फिंगेश्वर शहर से निकलने के बाद फिलहाल दोनों दंतैल हाथी सरकड़ा-खुड़सा के बीच हैं। हाथियों के देखे जाने की सुचना से लोगों में खलबली मच गई और इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम दोनों हाथियों पर नजर बनाए हुए हैं। दोनों को शहर से भगाने की कोशिश जारी हैं।

Read Also – जमीन नामांतरण के नाम पर पटवारी ने मांगे 15000, वीडियो हुवा वायरल तो मचा हड़कंप, उच्चाधिकारियों को पैसे पहुंचाने की बात

आपको बता दें कि फिंगेश्वर इलाके में कुंडेल भाटा धान संग्रहण केंद्र में हाथियों चौकीदार ज्ञानचंद सतनामी को कुचल कर मार दिया था। ज्ञानचंद पिछले कई सालों से वहां कार्यरत था जंगली हाथी ने अपने चपेट में ले लिया। गरियाबंद में हाथियों के तांडव से लगातार लोगों को जाने जा रही है इससे पहले भी साल 2020 में हाथियों ने दो लोगों को मौत के घाट उतारा था।

Related Articles

Back to top button