Breaking Newsinh24छत्तीसगढ़

यात्री बस पलट जाने से घंटों तक वाहनों का आवागमन अवरुद्ध, इलाके में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त

अजय सूर्यवंशी जशपुर – तीन दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण पत्थलगांव-धरमजयगढ़ और बगीचा-बादलखोल-चरईडाड़ मुख्य मार्ग पर वाहनों के आवागमन पर विपरीत असर पड़ा है.

सोमवार को पत्थलगांव-धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग पर एक यात्री बस पलट जाने से घंटों तक वाहनों का आवागमन अवरुद्ध रहा। इसी तरह बगीचा-बादलखोल-चरईडाड़ मुख्य सड़क पर भारी वाहन फंस जाने से यहां पर भी घंटों तक लम्बा जाम लगा रहा. बगीचा का भीतघरा ग्राम पंचायत के समीप

मुख्य मार्ग पर वाहन फंस जाने के बाद इस वाहन को निकालने में 3 जेसीबी मशीन भी विफल साबित हो गई।इसी वजह मुख्य मार्ग पर लम्बा जाम से बगीचा आ रही कई यात्री बसें भी घंटों से फंसी रही। बगीचा पुलिस की टीम ने यंहा वाहनों को व्यवस्थित कर फिलहाल छोटे वाहनों का आवागवन सुचारू किया है.

Related Articles

Back to top button