inh24छत्तीसगढ़

रायपुर : शराब बन्दी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकरताओं द्वारा जबर्दस्त प्रदर्शन, उन्हें रोकने के लिए लगानी पड़ी बेरिकेटिंग

राजधानी ।11 जुलाई 2021.भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज रायपुर में जोरदार प्रदर्शन किया. हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ में शराबबंदी को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, फिर राजीव भवन का घेराव करने निकले, जिसे पुलिस ने रोक लिया.

इससे पहले सैकड़ों की संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंट में एकत्रित हुए. इसके बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजीव भवन का घेराव करने निकले.

भाजयुमो कार्यकर्ताओं को रोकने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. सड़क पर तगड़ी बैरिकेटिंग की गई थी.

बता दे की राजीव भवन घेरने निकले भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीटीआई ग्राउंट के पास रोक लिया. इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता और पुलिस के बीच जमकर झूमकाझटकी हुई. इससे नाराज होकर सभी सड़क पर बैठककर नारेबाजी की

Related Articles

Back to top button