Gold price: सोने की कीमतों आई गिरावट, चांदी के बढ़े दाम, जानिए क्या है कीमत..

नई दिल्ली। देश में इन दिनों सोने-चांदी की कीमतों में दिनों दिन उछाल देखने को मिल रहा है। शादियों के सीजन के बीच सोना-चांदी इतना महंगा हो गया है, कि लोग खरीदने से पहले सोच में पड़ जा रहे हैं। ऐसे में अगर आज आप सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज 02 मई 2024 को सोना की कीमत में गिरावट तो वहीं चांदी के दाम में उछाल देखा गया है।
सस्ता होने के बाद सोने की कीमत राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 71 हजार 670 रुपए है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 80 हजार 119 रुपए है। 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने की कीमत घटकर 71 हजार 383 रुपए पहुंच गई हैं। 22 कैरेट प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोना की कीमत 65 हजार 650 रुपये, 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 53 हजार 753 रुपए और 14 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 41 हजार 927 रुपए चल रहा है।




