Breaking News

आदमखोर तेंदुवे का रेस्क्यू अभियान,6 साल के बच्चे की ली थी जान


महाराष्ट्र के नासिक में 24 दिसंबर को तेंदुए के हमले से 6 साल के लड़के की मौत हो गई थी. जिसके चलते सोमवार को वन विभाग ने एक तेंदुए को रेस्क्यू किया है. मामला इगतपुरी के तालेगांव का है. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, वन विभाग के आरएफओ अधिकारी केतन बिरारी ने बताया कि उन्हें सोमवार की सुबह 8 बजे तालेगांव में तेंदुआ दिखने की सूचना मिली थी.

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को रेस्क्यू किया. अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह वही तेंदुआ है जिसके हमसे से 6 साल के मासूम की जान चली गई थी.

वन अधिकारी के केतन बिरारी ने बताया, ”प्रथम दृष्टया हमें तेंदुआ बीमार लगा. हमने उसे पकड़ लिया है, उसका इलाज कराया जाएगा. हमने मेडिकल टीम को बुलाया है.”

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button