भीषण सड़क हादसे में दो महीने की मासूम बच्ची सहित 5 लोगों की मौके पर मौत, 2 घायल

सिरसा: जिले के गांव मेहना खेड़ा के नजदीक सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 महीने की मासूम बच्ची भी शामिल है। बताया जा रहा है कि एक गाड़ी पेड़ से टकरा गई थी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार गांव मेहना खेड़ा से कुछ लोग खारिया गांव में डेरा बाबा मुंगानाथ मंदिर में माथा टेक कर वापस लौट रहे थे। गांव मेहना खेड़ा के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में एक 2 महीने की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक गांव मेहना खेड़ा के रहने वाले बताए गए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंची।
मेहनाखेड़ा के पूर्व सरपंच सुभाष मेहता ने बताया कि गांव के कुछ लोग एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर एक गाडी में सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में ही गाडी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि गाड़ी में 7 लोग सवार थे, जिनमे से 5 की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 2 घायल हो गए हैं, जिन्हे सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस अधिकारी किशोरी लाल ने बताया कि गांव खारियां से मेहनाखेड़ा जाते यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए 2 लोगों का इलाज चल रहा है।
एक कार में 7 लोग सवार थे। गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई और 2 घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है: किशोरी लाल, SI, सिरसा, हरियाणा pic.twitter.com/3HRmxtX9LO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





