Breaking Newsinh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद – उफनती नदी पर शव यात्रा, कंधे पर अर्थी लेकर निकली अंतिम यात्रा, सात साल से पुल की मांग कर रहे ग्रामीण

गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- जिले के मैनपुर ब्लाक के मैनपुर कला का मामला है। नदी पर पुल की मांग कर चुके ग्रामीणों ने कई बार राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर चुके हैं, लेकिन पुल नहीं बना। ऐसे में अब बारिश के दिनों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जैसे की आज पुल नही होने के कारण उफनती में जान जोखिम डाल कर शव को कंधे में लेकर मुक्ति धाम ले जाया गया।

7 साल पहले टूटा था पुल

ग्रामीणों ने बताया कि पुल न होने से जनजीवन प्रभावित है। कई सालो पहले परियोजना निधि से बना छोटा पुल 7 साल पहले टूट गया था, जिसके बाद से ग्रामीण हर साल पुल निर्माण के लिए सड़क जाम करते हैं, लेकिन कोई असर नहीं होता।

Related Articles

Back to top button