देश विदेश

प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ को मिले लाइक से अधिक डिसलाइक, बना Dislike का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

पीएम मोदी महीने के आखिरी रविवार को इस खास कार्यक्रम से देश को संबोधित करते रहे हैं. नरेंद्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होने गाँवो तक अपनी बात रखने के लिए ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इससे देश के आम लोगों तक मे भी उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। पीएम मोदी की यह कार्यक्रम महीने के आखिरी रविवार को होता है। देखा जाए तो पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर मोदी के फॉलोअर्स की संख्या बढ़ी है। इसी मन की बात कार्यक्रम से पीएम लोगो के पास तरह-तरह की योजनाओ या अपनी मन की बातों को पहुँचते है।

read also,,छग ब्रेकिंग – शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट हुई तो युवक ने किया इंकार, पढ़े पूरा मामला

प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम आकाशवाणी द्वारा प्रसारित होता है। लेकिन 30 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए मन की बात की 68 वीं कड़ी प्रसारित हुई। इस प्रसारण के बाद कुछ ऐसा हुआ कि जिसकी पीएम मोदी को स्वयं भी उम्मीद नहीं रही होगी। इस बार मोदी जी की लोकप्रिय कार्यक्रम को सबसे ज्यादा डिसलाईक मिला है। गौरतलब हो कि पीएम मोदी के इस यूट्यूब चैनल पर 75 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। भाजपा के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए इस वीडियो पर 4.5 लाख से ज्यादा डिसलाईक आ चुके हैं

ज्ञातव्य है कि पिछले कई दिनों से देश भर के छात्र और छात्राओं के साथ अभिभावक भी केंद्र सरकार से नीट, जेईई समेत कई परीक्षाओं को टालने की मांग कर रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार इस परीक्षा को कराने के लिए जिद पर अड़ी हुई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने साफ कह दिया है कि परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर ही होंगी। कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी छात्र-छात्राओं के समर्थन में आकर सरकार से परीक्षा स्थगित करने की मांग की थी।

डिसलाइक ज्यादा होने की दूसरी वजह, देशभर में मानसून की वजह से कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति है। देशवासियों ने इस बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी से देशहित को लेकर कुछ नयी घोषणाओं की उम्मीद लगाए थे, लेकिन रविवार को जब पीएम ने मन की बात कार्यक्रम का संबोधन शुरू किया तब देशभर के विद्यार्थियों और अभिभावकों ने मोदी की बात को डिस-लाइक करना शुरू कर दिया। अभी तक यह पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सबसे अधिक डिस लाइक मिला है।

Read also,,ब्रेकिंग – नीट-जेईई के एग्जाम पर लगा लाखों का सट्टा, 38 लाख के साथ 7 लोग गिरफ्तार

 

Raeda lso,,हेल्थ टिप्स – अदरक पानी पीने से सेहत को होते है ये 5 गजब के फायदे, जानकर आप भी चौक जायेंगे

 

Read also,,Petrol Diesel Price – आज फिर पेट्रोल की कीमत में लगी आग , जानिए आज क्या है भाव

 

Read also,,सस्ता हुवा एलपीजी गैस सिलेंडर, जानिये कीमत

 

 

Read also,,प्रधानमंत्री जनधन योजना के छह साल पूरे, यहां जाने क्या हैं आपको फायदे

 

Read also,,पति को गर्लफ्रेंड के साथ होटल के कमरे में पत्नी ने पकड़ा रंगेहाथ, फिर..

 

Read also,,आज से खुलेंगे रेस्टोरेंट, होटल बार व क्लब, UNLOCK4 के इन बातों का रखना है ध्यान

 

Read also,,जॉब 2020 – रेलवे में निकली 35 हजार से भी ज्यादा पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन

 

Read also,,ब्रेकिंग – सड़क दुर्घटना में घायलों का अब मुफ्त होगा इलाज, ढाई लाख रुपये तक का खर्चा उठाएगी सरकार

Read also,,राजधानी के VIP रोड़ स्थित होटल से जुआ खेल रहे युवक हुवे गिरफ्तार

Read also,,छग ब्रेकिंग – गणेश विसर्जन के दौरान दो लोगों की तालाब में डूबने से मौत

Related Articles

Back to top button