छत्तीसगढ़

गरियाबंद जिले की कोरोना पॉजिटिव छात्रा स्वस्थ होकर लौटी घर, जताई अपनी ख़ुशी

प्रतीक मिश्रा – गरियाबंद जिले के लिए एक अच्छी खबर है। यहां कोरोना पॉजिटिव छात्रा कोरोना वायरस से स्वस्थ होकर घर वापिस पहुंच गई हैं। यह छात्रा गरियाबंद जिले की पहली कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। उसने राजिम पहुंचने के बाद परिजनो से मिलाने के बाद अपनी खुशी का इजहार किया हैं।

गौरतलब है कि राजिम के नगर पंचायत कार्यालय के बगल में स्थित स्कूल भवन में छात्रा को अभी क्वारंटाइन किया जा रहा है। एम्स रायपुर ने 17 मई को उसे कोरोना पॉजिटिव बताया था तब से वह एम्स में भर्ती थी।

Related Articles

Back to top button