Breaking News

Budget 2023 – भारतीय ऑटो इंडस्ट्री को बढ़ावा देने होंगे ये प्रयास, घोषणाओं की हुई बरसात, जानें खास बात


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को अपने केंद्रीय बजट 2023 के भाषण में भारतीय ऑटो इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए कुछ घोषणाएं कीं। पॉल्यूशन को कंट्रोल करने के लिए पुरानी गाड़ियों को स्क्रैप करने पर जोर दिया गया है।

बता दें कि बजट ऑटो सेक्टर के लिए उतना खास नहीं रहा है। साल 2023 के बजट के दौरान फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि साल 2022 के बजट के अनुसार, सभी पुरानी गाड़ियों और एंबुलेंस को स्क्रैप पॉलिसी के तहत कबाड़ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुराने प्रदूषण करने वाले वाहनों को स्क्रैप करना हमारी अर्थव्यवस्था को हरित बनाने में एक सबसे महत्वपूर्ण भाग है। इसके अलावा, निर्माला सीतारमण ने कहा कि आने वाले समय में ईवी की कीमत कम हो जाएंगी।

पिछले साल के बजट में ऑटो सेक्टर को उतनी खास जगह नहीं मिली थी, जितना इस सेक्टर को उम्मीद थी। पिछले साल के बजट में ईवी को बढ़ावा देने के लिए बैटरी स्वैपिंग नीति लागू करने की बात की गई थी। साल 2022 में पेश किए गए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल इकोसिस्टम में और दक्षता को बढ़ावा देने के लिए बैटरी स्वैपिंग नीति लागू की जाएगी, जिससे बड़े पैमाने पर बैटरी स्टेशन स्थापित करने के लिए एक बैटरी स्वैपिंग नीति लाई जाएगी और इंटरऑपरेबिलिटी मानक तैयार किए जाएंगे। निजी क्षेत्र को एक सेवा के रूप में बैटरी और ऊर्जा के लिए टिकाऊ और अभिनव मॉडल विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जो ईवी ई में दक्षता बढ़ाएगा।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button