करोड़ों की बेशकीमती भंवर गणेश जी की मूर्ति चोरी, पुजारी को पीटा बनाया बंधक और तोड़कर ले भागे चोर |

बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पाली (इटवा) में गुरुवार की रात पुजारी को बंधक बनाकर अज्ञात आरोपियों ने मारपीट की और मंदिर में स्थित भंवर गणेश जी (Bhanwar Ganesh Ji Masturi) की काले ग्रेनाईट से बानी करोड़ों की मूर्ति को अज्ञात लोगों ने तोड़ चुरा ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पाली (इटवा) में स्थित अरपा नदी के किनारे भगवान् भंवर गणेश जी (Bhanwar Ganesh Ji Masturi) के मंदिर में अज्ञात चोर 6 के संख्या मे मंदिर पंहुचे थे जिन्होंने मंदिर के बगल में बने एक मकान में मंदिर के पुजारी महेश राम केंवट को बंधक बनाकर मारपीट की और मंदिर की चाबी लूट हाथ पैर बांधकर मुँह और आंख में टेप लगाकर पुजारी को बंधक बना लिया।
इसके बाद चोरों ने मंदिर में पहुंच तक़रीबन 3 फिट की उचीं 65 किलो वजनी काले ग्रेनाइट की भंवर गणेश जी (Bhanwar Ganesh Ji Masturi) की मूर्ति को अज्ञात औजार से मूर्ति को निकालने कोशिश की इसके बाद जब मूर्ति नही निकली तब बेशकीमती तोड़कर ले गए। चोरी के बाद मूर्ति का कुछ अंश मंदिर में ही रह गया है जिसे छोड़ चोर भाग गए।
वही मौके बिलासपुर एसएसपी पारुल माथुर सीएसपी गरिमा द्विवेदी सहित जिले की पुलिस टीम डॉग स्क्वायड लेकर मौके पर पहुँच आगे की कार्यवाही में जुट गई है। गौरतलब है कि इसके पहले दो बार भंवर गणेश की मूर्ति (Bhanwar Ganesh Ji Masturi) 2004 एवं 2007 में दो बार चोरी हो चुकी है। एक बार 2004 में पुलिस ने बिलासपुर स्थित सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से 4 लोगो को पकड़ा था जिसके कब्जे से मूर्ति को बरामद किया था वही दूसरी बार 2007 मे चोरी होने के कुछ दिन बाद मूर्ति अपने आप मंदिर में स्थापित हो गया था।





