सीएम भूपेश ने किया कार्तिक पूर्णिमा स्नान, महादेव घाट रायपुर में की पुजा अर्चना |

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खारून नदी के महादेव घाट में किया कार्तिक पूर्णिमा स्नान, पुजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कार्तक पुन्नी के अवसर पर प्रातः रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी प्रदेशवासियों को कार्तिक पुन्नी मेला की बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने खारून नदी में कार्तिक स्नान करने के उपरांत नदीतट पर स्थित ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश के विकास के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल परंपरागत गंगा आरती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए व दीपदान किया। उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा की सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत श्री राम सुंदर दास, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
LIVE: कार्तिक पूर्णिमा स्नान, महादेव घाट (रायपुर) https://t.co/tflZdpVxjy
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 7, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




