कांग्रेस महाधिवेशन की तैयारियां जोरों पर, वरिष्ठ नेतागणों का दौरा जारी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रस्तावित कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियां जोरों पर हैं। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी मंगलवार की दोपहर रायपुर पहुंच गईं। वे कल प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में विभिन्न समितियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान विभिन्न समितियों में शामिल नेताओं के बीच काम का बंटवारा भी किया जाएगा। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल रहे।
प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ सह प्रभारी सप्तगिरी शंकर उलका भी रायपुर पहुंचे हैं। दोनों नेताओं का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित तमाम पदाधिकारियों ने किया। वहां से सभी को पार्टी मुख्यालय लाया गया है। वहां महाधिवेशन के लिए बनी स्वागत समिति आदि समितियों की बैठक होनी है।
बता दें कि AICC का 85वां अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में प्रस्तावित है। इस अधिवेशन की तैयार जोरों पर है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा इसकी समीक्षा के लिए आई हैं। तैयारियों के लिए जो कमेटियां बनी है उनकी बैठक भी ली जाएगी। इस बैठक में विभिन्न कमेटियों के कामों का बंटवारा किया जाएगा।
इस अधिवेशन में कांग्रेस वर्किंग कमेटी-CWC का भी चुनाव होना है। विभिन्न विभाग के जनरल सेक्रेटरी और संगठनात्मक ढांचे का भी निर्माण होना है। उन्होंने कहा, प्रदेश कांग्रेस में भी विभिन्न विभागों के ढांचे का निर्माण किया जाएगा।
आजादी के बाद मध्य भारत के किसी शहर में पहली बार हो रहे कांग्रेस के महाधिवेशन में इतिहास बनने जा रहा है। रायपुर महाधिवेशन में कांग्रेस पार्टी का संविधान बदलेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अंबिका सोनी की अध्यक्षता में एक आठ सदस्यीय समिति बनाकर से यह जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि रणदीप सिंह सुरजेवाला इस समिति के संयोजक बनाए गए हैं। इसमें केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, अजय माकन, जीतेंद्र सिंह, अभिषेक मनु सिंघवी, मोहन प्रकाश, दीपा दासमुंशी और डॉ. जी परमेश्वरा को सदस्य के तौर पर शामिल हैं।
कांग्रेस महाधिवेशन की तैयारियां जोरों पर है, अधिवेशन की तैयारियों को लेकर लगातार वरिष्ठ नेतागणों का दौरा जारी है, मंथन के महायज्ञ के लिए हम तैयार हैं।#कांग्रेस_महाधिवेशन pic.twitter.com/kpREqQI23V
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) February 15, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




