Breaking News
बलौदाबाजार – श्रीसीमेंट के प्लांट में अचानक लगी भीषण आग, आग ने लिया विकराल रूप – cgtop36.com

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – श्रीसीमेंट के प्लांट (Shri Cement Plant) में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग (Fire) लग गई. आग की लपटें और और धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता है. हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.
जानकारी के अनुसार वेल्डिंग (Welding) करने के दौरान आग लगी है. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार कुछ मजदूर प्लांट में वेल्डिंग काम कर रहे थे. इस दौरान प्लांट के लाइन 3 में आग लग गई. इससे पहले कि कोई समझ पाता आग ने विकराल रूप ले लिया. बताया जा रहा है कि आज डीजल टैंक में लगी थी. हालांकि अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. ज्यादा गर्मी के चलते भी आग लगने की आशंका है.




