लाइफस्टाइल

नहीं करते पसंद पार्टनर के परिवार वाले आपको? ऐसे बेहतर बनाएं रिश्ता

रिलेशनशिप में होना किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे खूबसूरत दौर होता है. इसके बाद दो लोगों के बीच शादी होती है और इस रिलेशनशिप में परिवार वाले भी जुड़ जाते हैं. पार्टनर के परिवार वालों के साथ अच्छी अंडरस्टैंडिंग हो तो शादी के बाद परेशानियां बिल्कुल नहीं आतीं. अगर पार्टनर के पैरेंट्स को आप की कुछ बातें अच्छी न लगें या फिर आपके व्यवहार से उन्हें परेशानी हो तो इससे आपकी रिलेशनशिप भी प्रभावित हो सकती है. लव मैरिज हो या अरेंज मैरिज, इस तरह की समस्या शादीशुदा जिंदगी में ना आए इसके लिए कुछ बातों पर ध्यान देना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. आइए आपको बताते हैं कि पार्टनर के पैरेंट्स के साथ रिलेशनशिप को कैसे बनाएं बेहतर.

पार्टनर के पैरेंट्स का रखें ख्याल
पार्टनर के पैरेंट्स की छोटी-छोटी जरूरतों का ख्याल रखें. उनके घर में मेहमान की तरह व्यवहार न करें. घर के काम में परिवार के सदस्य की तरह अपनी दिलचस्पी दिखाएं. इससे उन्हें लगेगा कि आप उनके परिवार का हिस्सा बनने की इच्छा रखते हैं. छोटे-छोटे कामों में मदद के लिए आगे आएं. कुकिंग, घर की सफाई या घर का सामान अरेंज करने जैसे काम करके आप उनके साथ संबंध बेहतर बना सकते हैं.

पार्टनर को लेकर करें बातचीत

पार्टनर के परिवार से जुड़ने में किसी भी महिला को शुरुआत में बहुत अधिक समस्या हो सकती है. आप इस उलझन में पड़ सकती हैं कि क्या बात करें और कैसे बात करें. लेकिन अपने पार्टनर को लेकर आप लोग ढेर सारी बातें कर सकते हैं. आप अपने पार्टनर के बचपन से जुड़े सवाल पूछ सकती हैं और उनकी तस्वीरें देखने के लिए कह सकती हैं. इस दौरान उनके साथ आपको अपनी बॉन्डिंग अच्छी करने का भी मौका मिलेगा.

बात का बुरा न मानें
घर-परिवार में सभी लोगों की सोच एक जैसी नहीं होती. हो सकता है कि कई बातों पर पार्टनर के पैरेंट्स का नजरिया आप से बिल्कुल अलग हो, लेकिन इसमें परेशान होने की कोई बात नहीं है. आपको यह समझना चाहिए कि वह आपके बेहतर भविष्य के बारे में ही सोचते हैं और जो कुछ भी कहते हैं, वह इसीलिए कहते हैं ताकि आने वाले समय में आप खुश रहें और अच्छा जीवन बिता सकें. इसीलिए उनकी कहीं किसी बात का बुरा न मानें.

समझ बेहतर बनाने में लगता है वक्त
पार्टनर के पैरेंट्स के साथ तालमेल बिठाने में और उनकी बातें समझने में आपको थोड़ा ज्यादा समय भी लग सकता है और यही चीज उनके साथ भी हो सकती है. ऐसे में किसी तरह की जल्दबाजी से आपको नुकसान ही होगा. इसीलिए धैर्य बनाए रखें और अपने व्यवहार में शालीनता लाएं. इससे आने वाले समय में चीजें अपने आप बेहतर हो जाएंगी.

Related Articles

Back to top button