Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने “कृष्ण कुंज” का किया लोकार्पण |


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने “कृष्ण कुंज” का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कृष्ण कुंज में भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की. साथ ही मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी के पर्व पर राजधानी के ‘कृष्ण-कुंज’ में पौधरोपण किया।

कृष्ण कुंज में लगाया कदम्ब का पौधा। तेलीबांधा में बनाये गए कृष्ण कुंज के 1.68 हेक्टेयर में 383 पौधे रोपित किये। बरगद, पीपल, कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के पौधे लगाए गए. कृष्ण कुंज में जीवनोपयोगी आम, इमली, बेर, गंगा इमली, जामुन, शहतूत, तेंदू ,चिरौंजी के पौधे लगाए। बता दें कि प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 162 स्थानों के कृष्ण कुंज में पौधारोपण किया गया. वृक्षारोपण को जन-जन से जोड़ने, सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए ‘कृष्ण-कुंज’ नाम दिया गया.





Related Articles

Back to top button