Breaking News

चिटफंड कंपनी पर बड़ी कारवाई, करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले कंपनी के 02 डायरेक्टर गिरफ्तार |


कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – लोगो से रुपए दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी के दो डेयरेक्टरों को गिरफ्तार करने में पलारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

प्रार्थी पंचराम साहू साकिन महामाया चौक पलारी व अन्य निवेशकों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि चिटफंड कंपनी पीएसीएल (पल्स इंडिया लिमिटेड) द्वारा प्रार्थी एवं निवेशकों के रूपये को निर्धारित अवधि में दुगूना करने का लालच देकर जमा कराया गया और समयावधि पूर्ण होने के बाद उक्त रकम को वापस नहीं किये है।

मामले की रिपोर्ट पर उक्त चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर्स व प्रबंधकों के विरूद्ध थाना पलारी में अपराध क्र. 471/2016 धारा 420,34 भादवि., 4,5 चिटफण्ड्स अधि. 10 छ.ग. के निपेक्षकों के हितों का संरक्षण अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल तथा श्री अभिषेक सिंह उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मार्गदर्शन मे चिटफंड कंपनी पीएसीएल (पल्स इंडिया लिमिटेड) के आरोपी डायरेक्टर जोगेन्दर टाइगर को कबीरधाम जेल एवं अनिल चौधरी उर्फ लेघा को केंद्रीय जेल बिलासपुर से आज दिनांक 17.06.2022 को न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया है। पूरे जिले में इस चिटफंड कंपनी से निवेशकों द्वारा कुल 1069 आवेदन मे ₹3,77,08,594 की रकम वापसी के लिए आवेदन किया गया है।

आरोपियों के नाम
01. जोगेन्दर टाइगर पिता रघुवीर टाइगर उम्र 64 साल निवासी दकाला रोड ग्राम खेड़ा जत्तन के पास पटियाला 147001 पंजाब
02. अनिल चौधरी उर्फ लेघा पिता स्व. सोहन सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी सेक्टर 13 न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हाउस नंबर 2898 भिवाडी हरियाणा





Related Articles

Back to top button