हिंदू लड़की का मुस्लिम युवक ने होटल ले जाकर किया दुष्कर्म, प्रेमजाल में था फंसाया

उत्तरप्रदेश के फतेहपुर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां नफीस नाम के मुस्लिम युवक ने अमेठी की एक हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर पहले तो फतेहपुर मिलने के लिए बुलाया फिर उसका अपहरण कर सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी कॉर्नर होटल ले जाकर दुष्कर्म किया।
इतना ही नहीं युवती के विरोध करने पर उसको जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर युवती पुलिस थाने पहुंची जहां नफीस को लेकर उसने शिकायत की। जिसके बाद पुलिस गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने युवती को रात में बुलाया
पुलिस के अनुसार आरोपी नफीस हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़ागांव का रहने वाला है। वह अमेठी जिले के गौरीगंज थाना इलाके की रहने वाली एक 22 साल की हिंदू लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसे 16 अगस्त की रात फतेहपुर बुलाया था। उसके बाद वह उसको शहर के सिटी कॉर्नर होटल के रूम में ले जाकर आरोपी नफीस ने लड़की से जबरन दुष्कर्म किया। लड़की के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक नफीस के खिलाफ लड़की को अगवाकर रेप की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
चेकिंग के दौरान युवती नेबताई आपबीती
पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब सदर कोतवाली पुलिस चेकिंग के लिए होटल पहुंची थी। इसी दौरान पीड़ित युवती पुलिस के सामने आई और अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपी नफीस के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या- 573/2022 आईपीसी की धारा 366, 376 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।





