inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर, होली पर हुड़दंगियों से निपटने पुलिस की पूरी तैयारी, फ्लैग मार्च कर दिया संदेश

सोनु केदार अम्बिकापुर – होली त्यौहार को लेकर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरगुजा पुलिस के द्वारा सीएसपी के नेतृत्व में आज शक्ति प्रदर्शन कर फ्लैग मार्च निकाला गया। अंबिकापुर शहर के पुलिस लाइन से फ्लैग मार्च निकालकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए घड़ी चौक पर फ्लैग मार्च समाप्त हुआ।

Ambikapur Police flag march
Ambikapur Police flag march

फ्लैग मार्च में अंबिकापुर शहर के कोतवाली गांधीनगर व मणिपुर पुलिस के अधिकारी कर्मचारियो सहित पुलिस के 3 सौ जवानो के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इसके बाद घड़ी चौक से पुलिस की वाहनों में पुलिस जवानों के द्वारा शहर भर में वाहनों से शहर का भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अंबिकापुर सीएसपी एसएस पैकरा ने बताया कि इस फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को संदेश देना उद्देश्य है की होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से अपने अपने घरों में मनाएं तथा शहरों में निकलकर हुल्लड़बाजी ना करें साथ ही होली के रंग में अगर किसी ने भंग करने की कोशिश की पुलिस के जवानों के द्वारा धरपकड़ की जाएगी।

बता दें कि शहर में भी पूरी व्यवस्था दुरुस्त रखी गई है, वहीं शहर में धारा 144 लागू है जिसका पालन करवाने पुलिस भरकस प्रयास कर रही है, निकोला संक्रमण को ध्यान रखते हुए लोग अपने ही घर में होली मनाएं और शोर शराबा ना करें एवं भीड़ में एकत्रित ना हो अगर भीड़ में एकत्रित लोग पाए जाते हैं उन पर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button