inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – कोरोना पॉजिटिव परिवार को राशन व पानी मांगने पर गायबुड़ा सरपंच पति व उपसरपंच ने दौड़ाकर किया मारपीट, राज्य शासन के निर्देशों का खुला उल्लंघन

अजय सूर्यवंशी जशपुर – जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत गायबुड़ा में एक परिवार के चार सदस्यों का कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, 19 मार्च को जाँच हुआ 22 मार्च को इनका रिपोर्ट पॉजिटिव आया तब पंचायत के द्वारा इनको होम क्वारन्टीन किया गया है 24 मार्च को जब घर का राशन खत्म हो गया तब इसकी सूचना सरपंच को दिया गया जानकारी देने के बाद भी जब इनके घर राशन नही पहुंचा तो घर का एक सदस्य मास्क लगाकर राशन लेने गया और राशन दुकान में दूर से ही राशन ले रहा था।

इस बात की जानकारी जब सरपंच पति व उपसरपंच को हुआ तो राशन ले रहे युवक को मारने के लिए दौड़ाया तब जान बचाकर वहाँ से वह व्यक्ति भाग कर अपने घर चला गया। उक्त घटना की जानकारी प्रार्थी के द्वारा हमे फोन कर जानकारी दिया गया है। एक तरफ राज्य शासन कोरोना को लेकर सभी तरह की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर जीविकोपार्जन के लिए सुविधा दे रही है तो वही दूसरी तरफ कोरोना पॉजिटिव मरीज के परिवार के साथ पंचायत के जनप्रतिनिधि भूखे रहने को मजबूर कर रहा है।

मारपीट करने के लिए उपसरपंच दिलीप यादव, सरपंच पति रामलाल, सत्येंद्र भूइहर, हेमना व संतोष यादव इनके द्वारा इन्हें पानी भरने व राशन के लिए जाने पर मारने के लिए दौड़ाया गया। वहीं जनप्रतिनिधियों व ग्राम सचिव का कहना है इस बात की जानकारी हमे नही थी इसलिए हम व्यवस्था नही कर पाए थे, दो दिन पूर्व सरपंच निरीक्षण करने पहुंचे तब भी उनके द्वारा राशन नही होने की जानकारी नही दिया गया।

इस मामले की शिकायत जब बगीचा SDM ज्योति बबली से किया गया तब SDM के द्वारा जनपद सीईओ से बात कर समस्या बताने को कहा गया, जनपद सीईओ को घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत के सचिव को खाने का समान व राशन भिजवाया गया है।

Related Articles

Back to top button