छत्तीसगढ़

रायपुर – युवती से शादी का झांसा देकर किया 3 साल शारीरिक शोषण, युवक हुआ फरार

रायपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ उसकी तलाश की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार यह मामला सरस्वती नगर थाना इलाके का है.

बता दे की यह मामला रामनगर, गुढ़ियारी निवासी युवक शांतनु नायडू का कोटा इलाके में रहने वाली युवती के साथ प्रेम संबंध था. दोनों पिछले तीन साल से कोटा क्षेत्र में किराए का मकान लेकर लिव-इन में रह रहे थे.

इसी बीच युवक ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद युवती ने सरस्वती नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. आरोपी युवक की तलाश की जा रही है.

Related Articles

Back to top button