inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बीएसएनएल कर्मचारी का मिला शव, अंडरग्राउंड केबल बिछाने का चल रहा था काम, जानें क्या था मामला

बिलासपुर। बिलासपुर में BSNL के ठेका कंपनी में काम करने वाले एक युवक का शव नदी में मिला। युवक दो दिन से लापता था। साथी कर्मचारी दो दिन से उसकी तलाश कर रहे थे। युवक उत्तराखंड का रहने वाला था और यहां अपने साथियों के साथ रहता था। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार ग्राम केंवटाडीह टांगर व आसपास के गांव में इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए BSNL की ओर से अंडरग्राउंड केबल बिछाने का काम चल रहा है। इसका ठेका प्राइवेट कंपनी के पास है। इसमें उत्तराखंड के पिथोरागढ़ के ओड्‌डा झोला निवासी 28 वर्षीय महेश सिंह ऑपरेटर का काम करता था। उसके साथ उसके गांव के अन्य युवक भी काम करते हैं। सभी केंवटाडीह टांगर में ही रहते हैं। 12 नवंबर की सुबह सभी दोस्त बाइक से नहाने के लिए नदी गए थे। तब महेश घर में था। जब उसके दोस्त लौटे तो महेश घर पर नहीं था। जब महेश दोपहर तक घर नहीं आया तो दोस्त तलाश करने निकले। पता नहीं चलने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। दो दिन बाद रविवार शाम ग्रामीणों ने नदी में युवक की लाश देखी तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने लाश की पहचान महेश के रूप में की है।

Related Articles

Back to top button