मनोरंजन

सुशांत केस – रिया चक्रवर्ती को हुई 14 दिन की जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

मुंबई – नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को उनके ‘लिव इन पार्टनर’ सुशांतसिंह राजपूत  की मौत से जुड़े मादक पदार्थों के एक मामले में 3 दिनों तक पूछताछ करने के बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।  मंगलवार दोपहर को एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। रिया को बुधवार सुबह भायखला जेल में भेजा जाएगा। क्योंकि सूर्यास्त के बाद कैदियों की गिनती और उन्हें बैरक में भेजे जाने के बाद जेल में एंट्री बंद हो जाती है। NCB दफ्तर की तीसरी मंजिर पर रिया इस वक्त हैं। रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने उनकी जमानत के लिए अर्जी दी थी। हालांकि कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है।

read also,,,सावधान ! खाली पेट चाय पीने से होते है सेहत को ये नुकसान, आप भी जान ले

सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 8 (C), 27 (A), 29, 20 (B) और 28 धाराओं के तहत अरेस्ट किया है। NCB ने कहा है कि हमारे पास सबूत है इसलिए रिया की गिरफ्तारी की गई है। सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती समेत कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी अब तक हो चुकी है। जिसमें अभिनेत्री के भाई शौविक भी शामिल है। 

NCB ने रिया की न्यायिक हिरासत की मांग की थी। NCB ने 21 तारीख तक की रिमांड मांगी जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। एनसीबी की रिमांड कॉपी में इस बात का जिक्र है कि वो सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदती थीं। वहीं खुद ड्रग्स लेने की रिया ने बात नहीं कबूल की है। रिमांड कॉपी में कहा गया है कि रिया के बयानों से साफ हुआ है कि वह ड्रग सिंडिकेट की एक्टिव मेंबर हैं।

बता दें कि रिया चक्रवर्ती से ड्रग्स मामले को लेकर पूछताछ चल रही थी। वहीं उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया जा चुका है। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का निधन हुआ था। मादक पदार्थ के मामले के अलावा चक्रवर्ती राजपूत को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप का भी सामना कर रही हैं, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। इसके अलावा धन शोधन से जुड़े मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है।

Related Articles

Back to top button