ऑफर ! 5000mAh बैटरी वाले Realme के इस फोन पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, कीमत सिर्फ 7499 रूपये
रियलमी C11 को आज (9 सितंबर) फ्लैश सेल में खरीदने का मौका दिया जा रहा है. कंपनी ने इस फोन की कीमत सिर्फ 7,499 रुपये रखी है, जो कि काफी किफायती है. ये फोन पहले भी फ्लैश सेल में उपलब्ध कराया गया है, लेकिन ज़्यादा पॉपुलैरिटी की वजह से ये कुछ ही देर में ‘sold out’ होता आया है. तो अगर ऐसे में अभी तक इस फोन को नहीं खरीद पाएं हैं तो आज आपके लिए अच्छा मौका है.
read also,,स्टडी में हुआ चौकाने वाला खुलासा, बाहर के बजाय घर में ही लोगों को ज्यादा हो रहा है कोरोना
रियलमी के इस फोन को फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिसकी शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी. खास बात ये है कि इस सस्ते फोन पर ऑफर भी पाया जा सकता है…दी गई जानकारी के मुताबिक अगर आप Flipkart Axis bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 5% अनलिमिटेड कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है. वही Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर 5% की छूट दी जा रही है. इतना ही नहीं ग्राहक इस फोन को 834 रुपए हर महीने की EMI पर भी खरीद सकते हैं.
Sale दोपहर 12 बजे शुरू होगी.
कीमत सिर्फ 7,499 रुपये
कंपनी ने इस फोन को सिर्फ एक ही वेरिएंट 2 जीबी रैम + 32 जीबी के साथ पेश किया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है. खास बात ये है कि कंपनी ने इस बजट फोन की कीमत सिर्फ 7,499 रुपये रखी है.
रियलमी C11 में 6.5 इंच एचडी+ (720×1600 पिक्सल) मिनीड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है, जिसका अस्पेक्ट रेशियो 20:9 के साथ आता है. फोन की स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88.7% है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल किया गया है.
सस्ते फोन में कैमरा और बैटरी भी खास
ये फोन में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर दिया गया है. रियलमी C11 एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड रियलमी UI पर काम करता है. कैमरे की बात करें तो रियलमी का ये फोन डुअल रियर कैमरे सेटअप के साथ आता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए रियलमी C11 में 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग के साथ आती है.



