कोरबा. जिले में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। कोरबा में स्कूल खुलने के बाद कोरोना विस्फोट हुआ है। 10 स्कूली बच्चे समेत 24 लोग संक्रमित हुए हैं। बच्चों की उम्र 9 से 12 साल के बीच बताई जा रही है। करीब डेढ़ महीने बाद इतने संख्या में लोग पॉजिटिव मिले हैं।
पॉजिटिव मरीज शहर के मानिकपुर बस्ती इलाके की बताई जा रही है। रिपोर्ट के बाद कलेक्टर ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।
Read also – खारून नदी के शुद्धिकरण के लिए चलेगा अभियान : मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों को दिए स्थल निरीक्षण के निर्देश
बता दें कि आठ छात्रों में दो सातवीं कक्षा के है। जो कि कल मोहल्ला क्लास में शामिल हुए थे। जिसके बाद आज पंचायत की बैठक के बाद स्कूल को बंद करने का फैसला लिया गया है। वहीं छात्रों के साथ अन्य पढ़ने वाले बच्चों की भी ट्रेसिंग की जा रही है। कोरबा जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 86 है। अब तक 575 लोगों की मौत हो चुकी है।




