रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड अपने ई कॉमर्स कारोबार को बढ़ाने के लिए ऑनलाइन फर्नीचर रिटेलर Urban Ladder और मिल्क डिलीवरी फर्म Milkbasket को खरीदने के लिए तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Urban Ladder को खरीदने के लिए प्रमुखता से बातचीत चल रही है। कहा जा रहा है कि यह डील लगभग 30 मिलियन डॉलर की हो सकती है।
हालांकि, इस मामले जुड़ी और जानकारी जुटाने के लिए जब जब मीडिया ने रिलायंस, अर्बन लैडर और Milkbasket से संपर्क किया तो उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है। यह कारोबार शुरू करने के पीछे दरअसल, COVID-19 महामारी के कारण कई भारतीय घर से बाहर निकलने के बजाये घर पर ही ऑनलाइन सामान मंगाने की सुविधा चाह रहे हैं। यहां तक की अब ग्रॉसरी आइटम की भी होम डिलीवरी मांग बढ़ गई है ऐसे में कंपनी संभवतः सोच सकती है।
बता दें कि एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की रिलायंस ने मई में ऑनलाइन किराने स्टोर JioMart लॉन्च किया। इसका मकसद प्रतिद्वंद्विता Amazon.com और वॉलमार्ट इंक और फ्लिपकार्ट जैसे प्रतिद्वंदियों से मुकाबला करना है। हालिया दिनों में अंबानी ने 20 अरब डॉलर से अधिक जुटाए हैं।



