inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – भारी बारिश के चलते मिट्टी का मकान गिरा, हादसे में पति- पत्नी की दबकर मौत

अंबिकापुर – मिट्टी का घर गिरने से पति- पत्नी की दबकर मौत हो गई है। घटना उदयपुर के घाटबर्रा इलाके का है। जिले में बीते 24 घंटों से जारी बारिश की वजह से मिट्टी का कच्चा घर अचानक भरभराकर गिर गया। मिट्टी की दीवारों में पति-पत्नी दब गए। जब तक मदद पहुंच पाती, दंपति की मौत हो चुकी थी। हादसे में कई बकरियों की भी दबकर मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है.

READ ALSO,,ब्रेकिंग – दृश्यम निर्देशक निशिकांत कामत का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Related Articles

Back to top button