
सोनू केदार सरगुजा – जिले के सिलसिला गांव मे बाक्साईड क्रेसर को लेकर ग्रामीण.. अब प्रदेश के पूर्व मंत्री गणेश राम भगत के साथ बडे आंदोलन की तैयारी मे नजर आ रहे है। जिले के लुण्ड्रा विधानसभा मे लगे इस क्रेसर को ग्रामीण बंद करने की मांग कर रहे हैं.. लेकिन ग्रामीणो के आंदोलन मे पहुंचे पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने इस मामले बडा और गंभीर बयान दिया है।
Read Also – महासमुंद – बड़ी मात्रा में गांजा जब्त, कटहल के नीचे छिपा ले जा रहे थे ट्रक में 1100 किलो गांजा
मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के किनारे बसे गांव सिलसिला मे … करीब दो वर्ष पहले प्रदेश के बडे व्यापारी ने बाक्साईड क्रेसर प्लांट लगाया था.. जिससे क्रेसर से निकलने वाला धूल ग्रामीणो के खेतो मे लगी फसल पर बैठ जाता था.. और प्लांट के आस पास के कई एकड खेत धीरे धीरे बंजर होते जा रहे हैं जिसको लेकर ग्रामीणो ने तात्कालिक कलेक्टर सारांश मित्तर से मिलकर इस प्लांट को गांव से हटाकर दूसरी जगह लगाने की गुहार लगाई थी।
Read Also – टूलकिट मामले में पूर्व सीएम रमन सिंह और बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा को बड़ी राहत, FIR पर आगामी सुनवाई तक रोक
बता दें कि इससे पहले प्रशासन की बेरूखी से त्रस्त ग्रामीणो ने बिलासपुर हाईकोर्ट की शरण ली थी और बाक्साईड क्रेसर बंद करने को लेकर याचिका दायर की थी जिस पर हाई कोर्ट ने मामले की जांच कर कोर्ट को जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे पर आज कई महीने बीत गए.. ना ही मामले की जांच हुई और ना ही क्रेसर बंद हो सका।
Read Also – कोरोना वायरस ने फिर बदला रूप, नया वैरिएंट डेल्टा प्लस या एवाई.1 नाम, जाने क्या कहते हैं विशेषज्ञ
आज सिलसिला गांव के ग्रामीण पूर्व मंत्री गणेश राम भगत के साथ सरगुजा कलेक्टर के दफ्तर पहुंचे और गांव मे लगे क्रेसर से खेती को हो रहे नुकासन की बात बता कर. क्रेसर प्लांट को गांव से हटाने की मांग की है। इधर ग्रामीण के साथ कलेक्टर के पास पहुंचे पूर्व मंत्री गणेशराम भगत ने मीडिया के सामने बडा बयान देते हुए कहा कि जनता को परेशान होती है तो नक्सली बन जाते हैं।




