
महासमुंद जिला पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी 10 चक्के वाले ट्रक में कटहल के नीचे गांजा छिपा कर ले जा रहे थे। पुलिस ने पूरे मामले को लेकर जो जानकारी जारी की है उसके अनुसार जिला महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध गांजा परिवहन के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। 14 जून को पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को मुखबीर से सूचना मिली की अवैध मादक पदार्थ का एक बड़ा खेप महासमुन्द होते हुए उत्तर प्रदेश व दिल्ली की ओर जाने वाला है।
Read Also – टयूशन पढ़ते-पढ़ाते हो गया टीचर और स्टूडेंट को एकदूसरे से प्यार,परिजनों ने लगाई बंदिश तो कर ली मंदिर में शादी औऱ पहुँच गये थाने और…
पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त सूचना पर महासमुंद जिले के सरहदी क्षेत्रों के थाना/चौकी प्रभारियों को अलर्ट रहने व संदिग्ध वाहनों पर नजर रखने हेतु निर्देेशित किया था। थाना/चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में मुखबीर लगाकर संदिग्ध वाहनो पर नजर रखी हुई थी कि मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा एक ट्रक में लोडकर खरियार रोड़ से होते हुए महासमुंद की ओर जा रही है। जिसपर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द द्वारा थाना कोमाखान प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया व महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी।
Read Also – खौफनाक – रिसोर्ट में काट लिया प्रेमी युगल ने एक दूसरे का गला, उसके बाद होटल स्टाफ ने….
इसी दौरान खरियाररोड की तरफ से टाटा की 06 चक्का ट्रक क्रमांक UP 81 CT 3412 महासमुन्द की ओर आ रही थी। जिसे टेमरी नाका के पास घेराबंदी कर रोका गया व वाहन की तलाशी ली गयी वाहन में 02 व्यक्ति बैठे मिले। चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम देवेन्द्र सिंह पिता रमेश चन्द्र सिंह जाति गडरिया उम्र 30 वर्ष नि. हीरपुर थाना गोंड़ा जिला अलीगढ़ एवं उसके बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गुड्डु पिता बलबीर सिंह जाति जाटव उम्र 25 वर्ष निवासी बाढ़ोना थाना लोधा जिला अलीगढ़ उप्र बताया।
Read Also – प्रदेश में 600 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 1,493 मरीज़ स्वस्थ
पूछताछ के दौरान गोलमोल जवाब देने पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन कटहल से पूरा भरा हुआ था। संदेह होने पर जिनको हटाकर वाहन की चेकिंग किया तो उसमें उपर पुरी तरह से कटहल था कटहल को हटाने के बाद नीचे बोरिओं में भरा हुआ 10-10 किग्रा के पैकेट में भरा हुआ गांजा कुल 1100 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला।
वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 11 क्विंटल गांजा को वाहन सहित जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़ीसा से लाना और उत्तर प्रदेश ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध धारा 20बी एनडीपीएस के तहत कार्यवाही किया जा रहा है।
Read Also – टूलकिट मामले में पूर्व सीएम रमन सिंह और बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा को बड़ी राहत, FIR पर आगामी सुनवाई तक रोक
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में लगातार अवैध गांजा परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है यह कार्यवाही मादक पदार्थ पर की गयी अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु अधिकारी (पु) लितेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी कोमाखान सिद्धेश्वर प्रताप सिंह एवं टीम सउनि रनसाय मिरी, प्रआर नरेन्द्र साहू, आर. कुलेश्वर कुमार साहू, कृष्ण कुमार पटेल, गणेश्वर ठाकुर, योगेश कुमार ध्रुव, सेवाराम ध्रुव, संतोष सांवरा, जुनेद खान द्वारा की गई।
Read Also –रायपुर – जिले के राइसमिलर्स पर प्रशासन कर रहा बड़ी कार्यवाही की तैयारी
गिरफ्तार आरोपी व जब्त सामान-
देवेन्द्र सिंह पिता रमेश चन्द्र सिंह जाति गडरिया उम्र 30 वर्ष नि0 हीरपुर थाना गोंड़ा जिला अलीगढ़
गुड्डु पिता बलबीर सिंह जाति जाटव उम्र 25 वर्ष निवासी0 बाढ़ोना थाना लोधा जिला अलीगढ़ उ0प्र0 का होना बताये।
एक टाटा 06 चक्का ट्रक UP 81 CT 3412 कीमती 8,00,000 रूपये।
10-10 किलो ग्राम के पैकेट में गांजा वजनी 11 क्विंटल कीमती 2,20,00,000 रूपये।
02 नग मोबाईल कीमती 10000 रूपयें।
नगदी रकम 20000 रूपयें
आरोपीगण के ड्राईविंग लाइसेंस, आधार कार्ड। (कुल कीमत 2,28,30,000 रूपये)



