एक प्रेमी युगल सुपौल से पटना पहुंचे और एक होटल में एक-दूसरे का गला काट दिया। मिली जानकारी के मुताबिक समय रहते होटल वालों की नजर पड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। घटना के एक दिन बाद सोमवार को उनकी स्थिति में सुधार दिख रहा है। अब आज पटना पुलिस उनका बयान लेगी, तब घटना के कारणों का पता चल सकेगा।
Read Also – पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करने निकला था युवक, सेहरा सजा के पहुंचा जेल
बताया जा रहा है कि पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के कुर्जी मोड़ के पास राज रिसार्ट होटल है। उसके एक कमरे में बीते दिन एक प्रेमी युगल ने ब्लेड से खुद ही एक-दूसरे का गला काट दिया। मिली जानकारी के अनुसार सुपौल के रहने वाले अजय कुमार और युवती शनिवार की दोपहर में होटल में ठहरे। शाम में दोनों कमरे में जख्मी हालत में मिले।
Read Also – BREAKING: राजधानी में युवक और 2 मवेशियों की मौत, करंट लगने की आशंका, लोगों की भीड़ हुई जमा
घटना के बाद होटलकर्मी की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस की सूचना पर दोनों के परिजन भी पटना पहुंच गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों घरवालों से नाराज थे। पुलिस अब पता करने में जुटी है कि आखिर रिसार्ट के कमरे में ऐसी कौन सी बात हुई, जिससे दोनों ने जानलेवा कदम उठा लिया। उनकी स्थिति में सुधार होने के बाद अब सोमवार को पुलिस दोनों का बयान दर्ज करेगी। साथ ही प्रेमी के दो दोस्तों से भी पूछताछ होगी।




