ट्रेक्टर ट्रॉली पलटने से 26 लोगों की मौत, दर्शन करने गए थे ग्रामीण तभी हुवा बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बड़ा हादसा हुआ है. श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट (Tractor-Trolley Accident) जाने के कारण मौके पर अबतक 26 से ज्यादा लोगों की मौत हुई. वहीं कई लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद राहत बचाव कार्य जारी. वहीं इस हादसे पर पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी ने दुख जताया है. कानपुर हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए मृतक परिवार को दो-दो लाख तो घायलों को 50 हजार अनुग्रह राशि की घोषणा की है. वहीं सीएम होगी ने भी हादसे पर दुख जताते मृतक परिवार को दो -दो लाख और घायलों के इलाज की घोषणा की हैं.
Distressed by the tractor-trolley mishap in Kanpur. My thoughts are with all those who have lost their near and dear ones. Prayers with the injured. The local administration is providing all possible assistance to the affected: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 1, 2022
बता दें कि ये सभी नवरात्र के अवसर पर उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर से दर्शन करके कोरथा गांव लौट रहे थे. उसी समय ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद यह हादसा हुआ. जिसके बाद चारो तरफ चीख पुकार मच गई.
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद कानपुर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 1, 2022
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्तकाल मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजा। 26 लोगों की मौत हो गई है। लापरवाही बरतने के कारण थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। जांच जारी है, किसी और का दोष पाया जाएगा तो कार्रावाई की जाएगी: तेज स्वरूप सिंह, SP आउटर कानपुर https://t.co/pg2oBFdN1V pic.twitter.com/V7WVVAD2Km
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




