बिहार
एक बच्चे की मौत के बाद महिला को डायन बोल महिला की सरेआम की पिटाई, निर्वस्त्र कर मारते रहे लोग

बिहार के दरभंगा से रोंगटे खड़े कर देना वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक बच्चे की मौत के बाद लोगों ने एक महिला पर डायन का आरोप लगाकर उग्र भीड़ ने उसे पहले बिजली के खंभे से बांधे. इसके बाद लोगों ने उसे बेरहमी से पीटा. लोगों का इतना क्रूर हो गये थे की महिला का पिटाई ही नहीं उसे निर्वस्त्र भी किया.
बताया जा रहा है की उग्र भीड़ ने मृतक बच्चे को महिला के सामने रखकर उसे जिंदा करने को भी कहा. वारदात 27 सितंबर का बताया जा रहा है. वहीं यह वीडियो 30 सितंबर को वीडियो वायरल हुआ. मामला दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र का है.
आरोप है की उग्र भीड़ ने महिला की जान लेने पर तैयार थी. पेट्रोल छिड़ककर लोग जलाने का प्रयास कर रहे थे तभी पुलिस पहुंच गई. जिसके बाद महिला की जान बची।





