इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को 33 रनों से किया पराजित, सीएम भूपेश ने प्रदान की ट्रॉफी

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के फाइनल मैच के समापन पर प्रेसेंटेशन सेरेमनी में शामिल हुए। मुख़्यमंत्री श्री बघेल ने विजेता इंडिया लीजेंड्स के कप्तान श्री सचिन तेंदुलकर को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 की ट्रॉफी प्रदान की। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के फाइनल मैच में इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को 33 रनों से पराजित किया.
भारत लीजेंड के लिए एक बार फिर रायपुर का क्रिकेट स्टेडियम लकी साबित हुआ है। भारत ने रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया है। भारत ने श्रीलंका को फाइनल मुकाबले में 33 रनों से हरा दिया है। भारत के 195 रन के जवाब में श्रीलंका की टीम 162 रनों पर आउट हो गयी। श्रीलंका की ओर से इशान जयरत्ने को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया।
जयरत्ने ने 51 रन बनाये, वहीं दिलशान ने 11, थरंगा ने 10, गुणरत्ने ने 19, जीवन मेंडिस ने 20 और महेला उडावत्ते ने 26 रन बाये। भारत की ओर से विनय कुमार ने 3 विकेट लिये, जबकि अभिमन्यु ने 2 विकेट लिये।(Road Safety World Series Final 2022 )
इससे पहले नमन ओझा के धमाकेदार शतक की बदौलत भारत ने रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत के लिए श्रीलंका के सामने 196 लक्ष्य रखा था। भारत ने नमन ओझा के 108 रनों की बदौलत भारत ने 195 रन बनाये। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मास्टर ब्लास्टर ने आज रायपुर के फैंस को निराश किया और बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गये। सचिन के शून्य पर आउट होने के सुरेश रैना ने आते ही चौका लगाया, लेकिन वो भी 2 गेंद सामना कर आउट हो गये।
उसके बाद पिच हीटर के तौर पर उपर भेजे गये विनय कुमार ने जबरदस्त हाथ दिखाये। ना सिर्फ उन्होंने सलामी बल्लेबाज नमन ओझा का साथ दिया, बल्कि भारत का स्कोर भी सम्मानजनक स्तर पर पहुंचाया। विनय आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 21 गेंद पर 36 रन बनाये। दूसरी छोर पर नमन ओझा भी कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे। पहले तो उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर अपना शतक भी पूरा किया। नमन ने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया।
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के फाइनल मैच के समापन पर प्रेसेंटेशन सेरेमनी में शामिल हुआ।
विजेता टीम इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 की ट्रॉफी प्रदान की। @sachin_rt #RoadSafetyWorldSeries pic.twitter.com/tFaJNOnp0x
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 1, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





