छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – विश्वविद्यालय की परीक्षा की तारीखें बदली, 25 मई से थी परीक्षा, जानें ताजा अपडेट

बिलासपुर की अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। स्नातक व स्नाकोत्तर फाइनल ईयर की परीक्षा में बदलाव किया गया है। पहले ये परीक्षा 25 मई से होने वाली थी, लेकिन अब ये परीक्षा एक जून से प्रारंभ होगी। कोरोना के मामले में ठहराव आते ही परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है।

Read Also – छत्तीसगढ़ – इलाज कराने आयी युवती तो डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन फिर क्लीनिक बंद कर बलात्कार की घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते से 1 जून से परीक्षा की तिथि प्रस्तावित है, लेकिन समय सारिणी और अन्य निर्देश इस बारे में बाद में जारी किये जायेंगे। बिलासपुर के साथ-साथ रायपुर के रविशंकर यूनिवर्सिटी में परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। रविशंकर यूनिवर्सिटी में भी 1 जून से परीक्षाएं होगी, वहीं बिलासपुर यूनिवर्सिटी ने भी अब परीक्षा की तारीखों में संशोधन किया है।

Related Articles

Back to top button