छत्तीसगढ़

हाथी के हमले से एक वृद्ध की मौत, छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक नहीं हो रहा कम


जशपुर। बादल खोल वनाभ्यरण में हाथी के हमले से एक वृद्ध की मौत हो गई है। मिली बुजुर्ग पुटू बिनने जंगल गया था जिस पर हाथी ने हमला कर दिया. हाथी के कुचलने से वृद्ध की मौके पर मौत हो गई. मृतक सुभाष यादव 60 वर्ष सुबह 5 बजे जंगल गया था इस दौरान हाथी ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

बता दें कि अंबिकापुर, जशपुर, महासमुंद और कोरबा में उत्पात मचा रहे हाथी अब बालोद तक पहुंच गए हैं। दल से बिछड़कर एक हाथी सोमवार रात शहर में घुस आया। इसके चलते हड़कंप मच गया। हाथी पुलिस कंट्रोल रूम में घुस गया और वहां से साइबर सेल के दफ्तर जा पहुंचा।

कर्मचारी जान बचाने के लिए अपने-अपने कार्यालय में छिप गए। वहीं दूसरी ओर कोरबा में फल बीनने गई महिला पर हाथी ने हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई है।



Related Articles

Back to top button