उत्तर प्रदेश

मुख्तार अंसारी को होगी सजा अवधेश राय हत्याकांड में दोषी करार… |


Awadhesh Rai Murder Case: उत्तर प्रदेश मे 32 साल पुराने अवधेश राय हत्याकांड में बाहुबली मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया गया है। सजा का ऐलान दो बजे होगा।



3 अगस्त 1991 को कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अजय राय के भाई अवधेश राय की उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अजय राय के घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अवधेश राय घर से बाहर खड़े थे, तभी एक वैन तेजी से आकर रुकी। अंदर से कुछ लोग निकले और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले हमलावर फरार हो गए

Read More- http://Accident : ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा नाले में ,चालक की हुई मौत…

मामले में अजय राय ने प्राथमिकी में मुख्तार अंसारी, भीम सिंह और पूर्व विधायक अब्दुल कलीम को नामजद किया था। मुख्तार अंसारी के खिलाफ स्थानीय अदालत में तो राकेश न्यायिक के खिलाफ इलाहाबाद जिला न्यायालय में सुनवाई चल रही थी। पूर्व विधायक अब्दुल कलाम की मौत हो चुकी है। पिछले दिनों केस स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर हुआ था।



Related Articles

Back to top button