राशिफल - अध्यात्म
Trending

साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2020 – इन राशि स्वामी का हफ्ता होगा खास, जाने

साप्ताहिक राशिफल 18  से 24 अक्टूबर 2020 Weekly Horoscope 18 to 24 October 2020 : इस सप्ताह आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल ( Saptahik Rashifal  ) ( Weekly Horoscope )। आइए जानते हैं रविवार 18 अक्टूबर से शनिवार 24 अक्टूबर 2020 तक आपका हफ्ता किस तरह बीतेगा।

मेष

यह हफ्ते ज्यादा व्यस्तता रहेगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर होंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। इस सप्ताह आपको जोखिम से जुड़े कार्यों को करने से बचना होगा। युवाओं को कैरियर से जुड़ा लाभ होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। कर्ज देते समय सतर्कता बरतनी होगी। कानूनी मामले फिलहाल लंबित रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। बुजुर्गों की सेहत ठीक रहेगी। छात्रों की समस्याओं का हल निकलेगा।

वृषभ

यह सप्ताह अच्छा गुजरेगा। इस हफ्ते आपकी पुराने मित्रों के अलावा रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आप अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इस हफ्ते धन लाभ होने की संभावना है। अपने कार्य में बढ़ोतरी के लिए प्लान बना सकते हैं। व्यवसाय अच्छा चलेगा, अकस्मात लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। पदोन्नति के  प्रयास सफल होंगे। दफ्तर का माहौल सुखद रहेगा। संतान पक्ष की जरूरत को पूरा करेंगे। सेहत ठीक रहेगी। खानपान का ध्यान रखना होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

मिथुन

इस हफ्ते किसी बात को लेकर उलझन हो सकती है। महिला वर्ग से लाभ होगा। वित्तीय निवेश के योजना बना सकते हैं। कर्ज देते समय बेहद सावधान रहें। जोखिम से जुड़े कार्यों के दौरान सतर्क रहना होगा। इस हफ्ते आप यात्रा को टालें। धर्म-कर्म की ओर रूझान रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। किसी से मतभेद सामने आ सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। अकस्मात नए खर्च के सामने आने से परेशान हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्र प्रसन्न रहेंगे। युवा वर्ग कोशिश में जुटा रहेगा।

कर्क

इस सप्ताह आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी। ज्यादातर काम पूरे नहीं होने से तनाव बढ़ सकता है। धैर्य रखना होगा। परिवार के किसी सदस्य से विवाद होने की आशंका है। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी। तबियत बिगड़ सकती है। फील्ड में काम करने वाले सतर्क रहें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें। सामाजिक कार्यों के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।  कर्ज की रकम फिलहाल वापस नहीं मिलेगी। उधार लेने से बचें। माता-पिता की सेवा करें। प्रभु की आराधना में मन लगेगा।

सिंह

इस सप्ताह आपको सफलता मिलेगी। इस हफ्ते आपकाे किस्मत का साथ मिलेगा। आपके ज्यादातर काम पूरे हो जाने से आप बेहद सकारात्मक महसूस करेंगे। जीवनसाथी के यात्रा पर जा सकते हैं। प्रसन्नता रहेगी। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। व्यवसाय अच्छा चलेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। वाणी पर काबू रखें। किसी विवाद का हिस्सा बनने से बचें। उधार की रकम वापस मिलेगी। तनावरहित रहेंगे। युवा वर्ग को लाभ होगा। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। शुभ सूचना मिल सकती है।

कन्या

यह हफ्ता उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक काम के चलते थकान और कमजोरी महसूस करते हैं। सेहत को लेकर ध्यान दें। अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाना जरूरी होगी। योगाभ्यास आदि शुरू करें। आर्थिक स्थिति बेहद अच्छी रहेगी। भौतिक संसाधन जुटा सकते हैं। परिवार की जरूरतें पूरी करेंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। विरोधी इस हफ्ते शांत रहेंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। धर्म-कर्म में लगेंगे। जरूरतमंदों की मदद करें। मानसिक शांति रहेगी।

तुला

यह हफ्ता बेहद खुशनुमा रहेगा। आपको अपने काम में बेहतरीन कामयाबी मिलेगी। आप लगातार सफलता हासिल करेंगे। प्रभु की आराधना करें। कारोबार ठीक चलेगा। नई जानकारी मिलेगी। आपकी सभी समस्या का समाधान मिलेगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। अकस्मात धनलाभ होने की संभावना है। किस्मत का साथ रहेगा। छोटी यात्रा कर सकते हैं। धर्म-कर्म में मन लगेगा। दफ्तर का माहौल सामान्य रहेगा। छात्रों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सेहत ठीक रहेगी। जीवन में नयापन महसूस करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

वृश्चिक

इस सप्ताह के शुरूआत में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। लेकिन बाद में आपकी सभी परेशानी दूर होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जोखिम से जुड़े कार्यों को टालें। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। तनाव लेने से बचें। किसी विवाद के चलते आपका मन विचलित रहेगा। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। नशापान से बचें। हफ्ते के अंतिम दिनों ने आपको खुशखबरी मिल सकती है। युवाओं की समस्या का समाधान होगा। दफ्तर में किसी सहयोगी से मतभेद हो सकते हैं। शत्रु सक्रिय रहेंगे। खानपान का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।

धनु

यह हफ्ता आपके लिए मिलाजुला रहेगा। सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आप यात्रा कर सकते हैं। धन लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। अचल संपत्ति खरीदने पर विचार कर सकते हैं। किसी भी दस्तावेज में दस्तखत करते समय अच्छी तरह जांच पड़ताल करें। कैरियर से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। संतान पक्ष बेहद खुश रहेगी। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। लेनदेन करते समय सतर्क रहें। निजी बातें किसी से शेयर न करें।

मकर

यह हफ्ता आपके लिए बेहद अच्छा रहेगा। व्यवसाय आगे बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। पूर्व के निवेश से अच्छी खासी इनकम होगी। खानपान का ध्यान रखें। सेहत बिगड़ सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे। रिश्तेदारों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। जोखिम न लें। किसी काम  को नहीं टालें। आलस्य करने से बचें। दिनचर्या में परिवर्तन लाना जरूरी होगा। छात्रों की समस्या का समाधान होगा। सावधानी से बातचीत करें। धन लाभ होगा।

कुंभ

हफ्ते के शुरु में किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन यह परेशानी दूर हो जाएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भौतिक संसाधन जुटा सकते हैं। इस हफ्ते व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। किसी बुद्धिजीवी से मुलाकात होगी। जीवन को नई दिशा मिलेगी। कैरियर से जुड़े काम सफल रहेंगे। धार्मिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। मन सकारात्मक रहेगा। किसी से विवाद न करें। कर्ज देने से बचें। कानूनी मामले फिलहाल लंबिित रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी। शत्रु पक्ष सक्रिय हो सकता है। किसी की बातों में न आएं।

मीन

यह हफ्ता भाग दौड़ में बीतेगा। अचानक नया खर्च सामने आने से आपका बजट प्रभावित होगा। व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। जीवनसाथी की मदद से कई कार्य पूरे होंगे। सामाजिक रूप से सराहना होगी। किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ होगा। निवेश करने का विचार फिलहाल त्याग दें। परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। ईश्वर की आराधना करेंगे। बुजुर्गों की सेवा करें। जरूरतमंदों की मदद करें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। सेहत ठीक रहेगी।

Related Articles

Back to top button