शारदीय नवरात्रि में दन्तेश्वरी माता के कपाट बंद होने के कारण श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को मां दंतेश्वरी के दर्शन लाइव करने का लाभ मिल रहा है। दंतेवाड़ा, मंदिर समिति माई दन्तेश्वरी मंदिर दंतेवाड़ा ने सूचना जारी की है कि कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए शारदीय नवरात्रि पर्व 2020 दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के मद्देनजर मां दंतेश्वरी मंदिर के कपाट बंद होने के कारण
Read Also – नवरात्र के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की ऐसे आराधना , जानिए कथा पूजा और आरती
नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं, आम नागरिकों का मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।माता की आरती एवं ज्योत का लाईव दर्शन श्रद्धालु अपने घर बैठ कर कर पाएंगे। इसका सीधा प्रसारण स्थानीय चौनल, एल ई डी स्क्रीन, तथा जिले के अधिकृत वेबसाइट, फेसबुक, ट्विटर, पेज तथा अन्य माध्यमों से किया जाएगा।
Read Also – नवरात्री पर भूलकर कर भी न करें यह काम, करें मां की इस तरह सेवा भावना से आराधना
मंदिर में इस बार सिर्फ 101 ज्योत जलाए जाएंगे। इसके साथ ही जिले के ग्रामीण इलाकों के मंदिर परिसरों में लगने वाले शारदीय नवरात्रि मेला का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस बारे में मन्दिर समिति के सदस्यों ने कहा कि वर्तमान में नॉवेल कोरोना वायरस के तेजी से फैलते प्रभाव को देखते हुए तथा नवरात्रि के दौरान मां दंतेश्वरी मंदिर दन्तेवाड़ा में दर्शन करने वाले अधिकांश दर्शनार्थी श्रद्धालु दन्तेवाड़ा जिले के अलावा समीपस्थ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से मेला स्थल पहुंचते हैं। अतः शासन द्वारा नॉवेल कोरोना वायरस संक्रमण के कारण वर्तमान में मेला समारोह आयोजन पर रोक लगायी गयी है।




