राशिफल - अध्यात्म

24 July 2020 – क्या कहती है आपकी ग्रहदशाएं, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

????- मेष – दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। अपने प्रिय को नजरअंदाज न करें। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। आज यात्रा संभव है।
आज आपका शुभांक – 8

????- वृष – शेयर बाजार का पैसा डूब सकता है, सचेत हो जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। आज आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता पहुँच में होगी।
आज आपका शुभांक – 8

????‍❤️‍????- मिथुन – ज़रूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और ताज़ा आर्थिक मुनाफ़ा पहुँचाएंगी। आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शान्ति भंग न होने दें। सिर्फ़ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी/पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं।
आज आपका शुभांक – 6

????- कर्क – दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। सहकर्मियों के सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा। !अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें।
आज आपका शुभांक – 9

????- सिंह – बच्चों के साथ ज़्यादा सख़्ती उन्हें नाराज़ कर सकती है, यह याद रखने की ज़रूरत है कि ऐसा करने से आप अपने और उनके बीच दीवार खड़ी कर लेंगे। आपकी ईमानदारी और उम्दा तरीक़े से काम पूरा करने की क्षमता आपको शोहरत दिलाएगी। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा।
आज आपका शुभांक – 8

????????‍????- कन्या – समस्याओं को दिमाग़ से बाहर खदेड़ दें और घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं।
आज आपका शुभांक – 6

⚖️- तुला – आज आप ख़ुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं।
आज आपका शुभांक – 8

????- वृश्चिक – पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। अपने जीवन-साथी की उपलब्धियों की सराहना करें और उसकी सफलता और ख़ुशक़िस्मती का जश्न मनाएँ, और ईमानदारी से तारीफ़ करें। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। ध्यान रहे वक्त सेे हर काम को पूरा करना ठीक होता है।
आज आपका शुभांक – 1

????- धनु – आज आपको धन लाभ हो सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं। बोलने में सावधानी बरतें। अपने प्रिय को पर्याप्त समय दें, वरना नाराज़ हो सकता है। काम में मन लगाएँ और जज़्बाती बातों से बचें। दूसरों को राज़ी करने की आपकी प्रतिभा काफ़ी फ़ायदा पहुँचाएगी।
आज आपका शुभांक – 7

????- मकर – आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे। उदारता एक हद तक ही ठीक है, लेकिन अगर यह अपना दायरा पार कर ले तो परेशानी बन जाती है। किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के दिन को अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं।
आज आपका शुभांक – 7

⚱️- कुम्भ – आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा- कोई भी फ़ैसला करने से पहले कमियों पर ग़ौर फ़रमाएँ। आईटी से जुड़े लोगों को अपना जौहर दिखाने का मौक़ा मिल सकता है। आपको क़ामयाबी पाने के लिए केवल काम पर एकाग्र होकर जी-तोड़ मेहनत करने की ज़रूरत है।
आज आपका शुभांक – 5

????- मीन -कार्यक्षेत्र में कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुक्सान करा सकती है। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। जो चीजें आपके लिए आवश्यक नहीं हैं उनपर आज अपना अधिकतर समय आप जाया कर सकते हैं। जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ ख़ास करने वाला है।
आज आपका शुभांक – 3

Related Articles

Back to top button