राशिफल - अध्यात्म

4 September 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें,जानिए आज का राशिफल

4 September 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें,जानिए आज का राशिफल – भाद्र कृष्ण पक्ष – द्वादशी तिथि, पुष्य नक्षत्र होने के साथ ही वरीयान योग रहेगा। जानिए आज प्रदोष व्रत का पालन किया जाएगा।  चंद्र का गोचर कर्क राशि पर होगा।। जानिए आज शनिवार को भगवान शनिदेव जी की कृपा किन जातकों पर होगी।

आज का मेष राशिफल 4 सितंबर 2021

विरोधियों से सावधान रहें। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपरिचित लोगों पर विश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। चिंता रहेगी। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। किसी मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं।

आज का वृषभ राशिफल 4 सितंबर 2021

धर्म सत्संग का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अधीरता न करें। उत्तेजना और क्रोध पर नियंत्रण रखें । अपने विवेक का प्रयोग करें। पारिवारिक सहयोग समय पर मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।

आज का मिथुन राशिफल 4 सितंबर 2021

कार्यस्थल पर सुधार होगा। कारोबारी योजना फलीभूत होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। यात्रा की योजना बनेगी। रुके कार्यों में गति आएगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। झंझटों में न पड़ें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

आज का कर्क राशिफल 4 सितंबर 2021

रूकी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दफ्तर के सहयोगियों से मदद मिलेगी।प्रसन्नता में वृद्धि होगी। अपेक्षित कार्य समय पर पूर्ण होंगे। विवाद से बचें।

आज का सिंह राशिफल 4 सितंबर 2021

घर-परिवार की चिंता रहेगी। अचानक नए खर्च सामने आएंगे। प्रतिद्वदी सक्रिय रहेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। जोखिम वाले कार्य न करें। युवाओं को सफलता मिलेगी। आध्यात्मिकता की ओर रूझान होगा। प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात होगी।

आज का कन्या राशिफल 4 सितंबर 2021

यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं।  कुसंगति से बचें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।  लाभ में वृद्धि होगी। दिनभर व्यस्तता रहेगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है। अनजान लोगों से सावधान रहें। तनाव दूर होगा।

आज का तुला राशिफल 4 सितंबर 2021

घर में अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कार्य में निरंतरता बनी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। किसी कार्य से यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। विवाद न करें।

आज का वृश्चिक राशिफल 4 सितंबर 2021

घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। रूकी हुई रकम प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह में वृद्धि होगी।

आज का धनु राशिफल 4 सितंबर 2021

किसी रिश्तेदार के यहां से अशुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। पुरानी बीमारी उभर सकती है।  कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपने का व्यवहार दिल को ठेस पहुंचा सकता है। नकारात्मकता रहेगी। विरोध होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। शांति बनाए रखें।

आज का मकर राशिफल 4 सितंबर 2021

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विरोधियों का पराभव होगा। नए लोगों से मिलना होगा। कार्य सरलता से संपन्न होंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। अचानक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।

आज का कुंभ राशिफल 4 सितंबर 2021

किसी से विवाद हो सकता है। धार्मिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में अनुकूलता रहेगी। व्यस्तता रहेगी। बड़े कारोबारी सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जोखिम से जुड़े कार्य को टालें।

आज का मीन राशिफल 4 सितंबर 2021

बाधा दूर होगी। आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। मित्र व संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम न उठाएं। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। आय बनी रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

Related Articles

Back to top button