राशिफल - अध्यात्म

18 December 2019 – जानिए आज का राशिफल

मेष: राशि का स्वामी मंगल तुला राशि का होकर सप्तम भाव प्रमुख केंद्र में है, आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानी पूर्वक वहीं काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्म सम्मान बढ़े।

वृषभ: राशि का स्वामी शुक्र मकर राशि में संचार कर रहा है। शुक्र संपूर्ण शुभ दृष्टि से कर्क राशि को देख रहा है। राज्य मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन संपत्ति दायक है। आज चंद्रमा भी पंचम भाव में सुख शांति कारक है। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे।

मिथुन: राशि का स्वामी बुध षष्ठम शत्रु भाव में मंगल से तप्त एवं विकल है। आज का दिन भाग दौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत होगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। अतिथि और मेहमान भी कुछ लंबा पड़ाव डालना चाह रहे हैं।

कर्क: राशि चंद्रमा की राशि है। आज राशि से तृतीय चंद्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है, जिसमें कुछ खर्चा भी संभव है। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार व परिवार में आमोद प्रमोद का वातावरण रहेगा। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें।

सिंह: राशि का स्वामी सूर्य धनु राशि का होकर चतुर्थ सुख भाव में भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। शुक्र के साथ होने से कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा मोड़ सिद्ध होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।

कन्या: आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आ सकते हैं, आज सबका सम्मान करें। यही लोग आगे चलकर आपके काम आ सकते हैं। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। बहस व टकराव से बचें।

तुला: राशि का स्वामी शुक्र राशि से चतुर्थ भाव में पराक्रम वृद्धि व मन संतोष कारक है। आज का दिन आनंद में बीतेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं।

वृश्चिक: राशि का स्वामी मंगल द्वादश शुभ व्यय भाव में व चंद्रमा एकादश घर में विजय विभूति कारक है। आज का दिन काज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके मौज बहार के दिन आने वाले हैं।

धनु: राशि का स्वामी देव गुरु बृहस्पति पिछले कई दिनों से धनु राशि प्रथम भाव में चल रहा है, चंद्रमा भी आज दशम भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोषवृद्धि कर सकता है। आपके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें, इससे कोई स्थायी सफलता मिलने की संभावना है।

मकर: राशि का स्वामी शनि राशि से बारहवें घर में और चंद्रमा दशम भाव में कुछ अधिक व्यस्तता का संकेत दे रहे हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिले।

कुंभ: आपकी राशि का स्वामी शनि एकादश भाव में आपकी भाग्य वृद्धि करेगा। धन धर्म कीर्ति की वृद्धि होगी। शत्रु चिन्ता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति हर्ष मंगलमय परिवर्तन होंगे।

मीन: राशि का स्वामी बृहस्पति धनु राशि का होकर दशम भाग्य पिता भाव में चल रहा है। मनोरथ सिद्धि कारक है। घरेलू स्तर पर भी मांगलकि कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि व निकट की यात्रा संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button