जानिए कैसा होगा आज आपका दिन, आज का राशिफल
मेष: आज दिन शुभ होगा । आज आपका मनोबल बढ़ेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगे जो लाभकारी होंगे। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। व्यापार में आज तेजी रहेगी। आज आरंभ किया गया काम सफल होगा।
वृषभ: दिन मिलाजुला साबित होगा। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की उम्मीद कम है। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा हो सके तो टालें।
मिथुन: अथक प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से सभी कार्य में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। कुछ नया काम भी आज शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क: आज फिजूल के खर्च की अधिकता रहेगी। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं। ऑफिस में संघर्ष या मनमुटाव के अवसर आ सकते हैं, सतर्क रहना जरूरी है।
सिंह: आज आय में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ भी होगा। जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। निवेश, व्यापार, नौकरी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में आज लाभ के संकेत हैं। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। विदेश में रह रहे स्नेहीजनों का समाचार आपको खुश करेगा।
कन्या: आज आपका भाग्य आपके अनुकूल है। आज लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। यात्रा मंगलमय रहेगी। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिल सकता है।
तुला: धर्म के प्रति प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है। कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगें और लाभकारी रहेंगें। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।
वृश्चिक: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा न करें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा।
धनु: अगर कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग है। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी। स्त्री वर्ग से लाभ होगा।
मकर: आज संघर्ष के बाद कामयाबी अवश्य मिलेगी, कोई नया काम अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की सम्भावना है, शत्रु बलहीन रहेंगें। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव होगा। साझेदारी के लिए समय अनुकूल है। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। लक्ष्मीदेवी की कृपा रहेगी।
कुंभ: कारोबार सामान्य रहेगा, रचनात्मक कार्य पर खर्च हो सकता है। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी, नई योजनाएं लाभ देंगी। आज सोच-समझकर ही किसी पर भरोसा अथवा कार्य करें। मित्रों, स्वजनों के साथ भोजन का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा।
मीन: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज कोई नया काम न करें। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज अच्छा बुरा जो कुछ भी होगा वह आपके निर्णय और बौद्धि क्षमता पर निर्भर होगा।