राशिफल - अध्यात्म

लव राशिफल – 20 October 2020 Aaj Ka Love राशिफल, जानें कैसा होगा आज आपका प्रेम जीवन

मेष – आप अपनी लव लाइफ को लेकर कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं। आज बेहद खुश रहेंगे। जिनका रिलेशनशिप चल रहा है वे अपने पार्टनर को अच्छा गिफ्ट दे सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। आपका लवर आप से अपने प्यार का इज़हार भी करें।

वृषभ – किसी के प्रति आकर्षण आपके वैवाहिक जीवन में तनाव आएगा। जो लोग पार्टनर से दूर हैं वे बेहद उदास रहेंगे। वहीं वे पार्टनर जो साथ हैं बेहद रोमांटिक रहेंगे। एक दूसरे की फीलिंग्स शेयर करेंगे।

मिथुन – आज आप अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं। प्यार का खुशनुमा अहसास व्यवहार में सकारात्मकता लाएगा। जो रिलेनशिप में है वे अपने पार्टनर को अपने परिवार वालों से मिला सकते हैं। शादीशुदा खुश रहेंगे।

कर्क – जिनका अफेयर चल रहे हैं वे अपने पार्टनर के साथ बिजी रहेंगे। दिल की बातें करेंगे। एक-दूसरे के साथ अनुभवों को शेयर करेंगे। जिन लोगों को अभी तक पार्टनर नहीं मिला है, फिलहाल सिंगल ही रहना होगा।

सिंह – शादीशुदा जीवनसाथी के साथ अपनी निजी बातें शेयर ज़रूर करें। आज लव पार्टनर्स के लिए दिन खुशनुमा रहेग। घूमने जा सकते हैं। सरप्राइज दे सकते हैं। किसी की बातों में आकर शंका न करें।

कन्या – आज ज़्यादा बिज़ी होने के कारण आपका पार्टनर आपसे खफा हो सकता है। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो सकता है। हालांकि एक दूसरे की फीलिंग्स को समझने का प्रयास करें। विवाहित आज बेहद रोमांटिक रहेंगे।

तुला – आपका पार्टनर आपको कोई सरप्राइज दे सकता है। किसी सेलिब्रेशन का हिस्सा बन सकते हैं। लव पार्टनर फिलहाल शादी की बात को टालें। घरवालों से अच्छी तरह से चर्चा कर लें। मतभेदों से दूर रहें।

वृश्चिक – आप अपने साथी के साथ ट्रैवल कर सकते हैं। विवाहित जोड़ों के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। जो अभी तक सिंगल है उसे उसकी लव लाइफ मिल सकती है। आज गिफ्ट देंगे। रिश्ते मधुर रहेंगे।

धनु – लव पार्टनर किसी की बातों में आकर आपसी विवाद न करें।विवाहित जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज बेझिझक अपनी दिल की बात करेंगे। सोशल मीडिया पर भी चर्चा होगी।

मकर – जो लोग काफी दिनों से रिलेशनशिप में हैं वे अपने रिश्ते के बारे में परिवार के लोगों से चर्चा कर सकते हैं। जीवन में नयापन महसूस करेंगे। अपनी फीलिंग्स को छिपाकर न रखें। रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रयास करें।

कुंभ – विवाहित लोगों के बीच तनाव के क्षण आ सकते हैं। इसे टालने का प्रयास करें। प्यार से एक दूसरे की बात समझें। लव पार्टनर अच्छा समय बिताएंगे। दफ्तर में सहयोगी एक दूसरे के करीब आएंगे।

मीन – लव कपल आज बेहद प्रसन्न रहेंगे। एक दूसरे के साथ घूमने जा सकते हैं। दिक्कतें दूर होंगी। परिवार के लोग आपके रिश्ते को स्वीकारेंगे। एक दूसरे की दिल की बात शेयर करेंगे। जीवन खुशनुमा लगेगा।

Related Articles

Back to top button